भारत

नदी से निकाले गए महिला और बच्चों के शव, मोबाइल फोन पुल पर रखा

jantaserishta.com
11 April 2023 10:30 AM IST
नदी से निकाले गए महिला और बच्चों के शव, मोबाइल फोन पुल पर रखा
x
जानें पूरा मामला.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के बेगूसराय जिले में बूढ़ी गंडक नदी में तीन बच्चों के साथ एक महिला के कूदने के एक दिन बाद पुलिस ने सोमवार को एसडीआरएफ की मदद से शवों को बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। मृतकों की पहचान पूजा कुमारी (32), उनकी बेटी तान्या कुमारी (10) और बेटे आदित्य कुमार (8) और आयुष कुमार (6) के रूप में हुई है।
घटना रविवार दोपहर की है, जब पूजा कुमारी अपने तीन बच्चों के साथ डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित पुलिया पर गई थी।
पुल पर पहुंचने के बाद उसने अपने पति रवि कुमार को फोन कर बताया कि वह बच्चों के साथ नदी में कूदने जा रही है, क्योंकि वह परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ों से परेशान है। फिर उसने मोबाइल फोन पुल पर रख दिया और अपने बच्चों के साथ नदी में कूद गई।
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा, यह एक दर्दनाक घटना है। हमने शवों को बरामद कर लिया है और उन्हें परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है। हम पूजा के माता-पिता द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story