भारत

दो लोगों के मिले शव: एक पेड़ से लटका मिला, दूसरे को नाले से बरामद

jantaserishta.com
9 Aug 2023 3:15 PM IST
दो लोगों के मिले शव: एक पेड़ से लटका मिला, दूसरे को नाले से बरामद
x
फैली सनसनी.
नोएडा: नोएडा में बुधवार को अलग-अलग जगह पर दो युवकों का शव बरामद हुआ। एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, तो दूसरे युवक का शव नाले में मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया है कि दोनों ही नशे के आदी थे। पहला मामला सेंट्रल नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र का है। यहां सुबह में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक मूल रूप से लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 22 से 23 वर्ष प्रतीत हो रही थी। युवक का नाम नीरज था। यहां पर वह अपने बहनोई के यहां रह रहा था और फेस 2 की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
घरवालों ने पूछताछ में बताया कि वह रात को करीब 11:00 बजे घर से गायब हो गया था। कई जगह तलाश किया था। लेकिन नहीं मिला। वह शराब पीने का आदी था। बहुत ज्यादा शराब का सेवन किया करता था।
दूसरे मामले में नोएडा के सेक्टर 5 इलाके में नाले में एक शव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने बताया कि थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 5, राजस्थान बर्तन स्टोर के सामने नाले में किसी अज्ञात व्यक्ति के नाले में डूबने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को निकाला।
मृतक की पहचान अमित, पुत्र तुलसीराम, निवासी ग्राम करकौली, थाना पिनाहट, आगरा, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। आसपास के लोगों द्वारा बताया गया है कि मृतक नशे का आदि था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story