भारत

पेड़ से लटकते मिले दो नाबालिग किशोरियों के शव

Admin4
29 Feb 2024 7:30 AM GMT
पेड़ से लटकते मिले दो नाबालिग किशोरियों के शव
x
कानपुर। घाटमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ईंट भट्ठे में काम करने वाली दो नाबालिग किशोरियों के शव घर के पास पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों पर लटकते मिलने से हड़कंप मच गया।
दोनो किशोरियां शाम से गायब थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने मामले की जांच शुरू की। घटना के पीछे के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त हरीश चन्दर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।जिला हमीरपुर के सिसौलर गांव निवासी रामप्रकाश की 14 वर्षीय बेटी अंजली और राकेश की 16 वर्षीय बेटी प्रीति के शव बुधवार देर रात बरौली गांव में ईंट भट्ठे के पास स्तिथ पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते मिले। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों किशोरियां देर शाम से गायब थी।
परिजन ईंट भट्ठे मे रहने वालों के साथ उन्हें ढूंढ रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पास के पेड़ पर पड़ी। जहां दोनो के शव फांसी पर लटक रहे थे। घटना के पीढ़ी के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। घटना की जानकारी के बाद सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई।
घाटमपुर पुलिस ने बताया फोरेंसिक टीम ने जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। अभी तक परिजनों ने घटना के पीछे के कारणों को नहीं बताया है, मामले की जांच की जा रही है।
Next Story