भारत

स्कूल यूनिफॉर्म में दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके दिखे, दिल दहला देने वाला मामला

jantaserishta.com
9 Feb 2025 8:03 AM IST
स्कूल यूनिफॉर्म में दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके दिखे, दिल दहला देने वाला मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस की जांच जारी.
मलकानगिरी: ओडिशा के मलकानगिरी जिले के एक जंगल में स्कूल यूनिफॉर्म में दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले. इस घटना से हड़कंप मच गया. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है.
एक एजेंसी को एक अधिकारी ने बताया कि दो दिन से लापता लड़कियों की पहचान एमवी 74 गांव के टीनार हलदर की बेटी ज्योति हलदर (13) और एमवी 126 गांव के बागा सोदी की बेटी मंदिरा सोदी (13) के रूप में हुई है. दोनों स्थानीय स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं.
परिवार के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वे गुरुवार को स्कूल से घर नहीं लौटीं. परिजनों ने दोनों नाबालिगों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिलीं. इसलिए, मंदिरा सोदी की मां ममता सोदी ने शुक्रवार को एमवी 79 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जंगल में एक पेड़ से दोनों शव लटके हुए पाए. वहीं, सूचना मिलने के बाद एमवी 79 पुलिस स्टेशन और मोटू पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मलकानगिरी एसडीपीओ सचिन पटेल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story