भारत
दो बच्चों के शव बरामद, परिजनों का आरोप पीट-पीटकर की गई हत्या
jantaserishta.com
15 July 2024 11:29 AM IST

x
पुलिस जांच में जुटी.
पटना: बिहार के पटना जिले के बेउर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पानी के गड्ढे से पुलिस ने दो नाबालिगों के शव बरामद किए हैं। परिजनों का आरोप है कि उनकी पीट-पीटकर कर हत्या की गई और शवों को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, बेउर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करीब 70 फीट के पानी भरे गड्ढे से दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो उन्होंने शवों को देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतकों की पहचान विवेक कुमार और प्रत्युष कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 10 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद के रहने वाले दोनों बच्चे रविवार की शाम से ही लापता थे।
परिजनों ने रविवार को काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार सुबह इन दोनों के शव बरामद किए गए। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजन अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों शवों की आंख में भी जख्म के निशान हैं। हालांकि, पुलिस पानी में डूब कर मौत की भी बात भी कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





