भारत

तालाब से मिले दो बच्चों के शव, घर के पास खेलने के दौरान हुए थे लापता

jantaserishta.com
22 Jun 2025 1:25 PM IST
तालाब से मिले दो बच्चों के शव, घर के पास खेलने के दौरान हुए थे लापता
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पलामू: झारखंड के मेदिनीनगर (पलामू) शहर में बड़काबांध तालाब से रविवार को दो बच्चों के शव बरामद किए गए। इनकी पहचान बेलवाटिका मोहल्ला निवासी अनुराग तिवारी के पुत्र 9 वर्षीय आरो तिवारी और रेड़मा निवासी आनंद दुबे के पुत्र 6 वर्षीय अर्पित दुबे के रूप में हुई है। दोनों आपस में मौसेरे भाई थे और शनिवार की शाम एक साथ कहीं निकले थे।
आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों नहाने के लिए तालाब में उतरे और डूब गए। दोनों के कपड़े तालाब के किनारे पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि आरो तिवारी शनिवार की शाम अपने मौसा आनंद दुबे के घर रेड़मा गया था। वहां वह छोटे मौसेरे भाई अर्पित दुबे के साथ खेल रहा था। फिर दोनों एक साथ घर से बाहर निकल गए।
परिजनों को लगा कि दोनों आसपास कहीं खेलने गए होंगे। काफी देर तक वे नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। रात में उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह लोग जब काशीनगर स्थित बड़काबांध पहुंचे तो तालाब किनारे बच्चों के कपड़े मिले। इसके बाद स्थानीय गोताखोर तालाब में उतरे तो थोड़ी देर में दोनों के शव बरामद किए गए। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजा मेदिनी राय मेमोरियल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे हादसा मान रही है। बच्चों के शरीर पर किसी तरह की चोट के कोई निशान नहीं हैं। संभावना जताई गई है कि दोनों तालाब में उतरे और गहराई में जाने के बाद बाहर नहीं आ पाए। झारखंड में पिछले दो महीनों के दौरान नदी, डैम, झरना और जलाशयों में डूबने की घटनाओं में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर बच्चे और युवा थे, जो नहाने के दौरान हादसे के शिकार हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null