
x
पुलिस को इसकी सूचना दी।
करनूल: आंध्र प्रदेश के करनूल शहर के पास रविवार को संदिग्ध अवस्था में तीन ट्रांसजेंडरों के शव बरामद हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के पास गार्गेयपुरम में एक झील में दो शव पाये और पुलिस को इसकी सूचना दी।
बाद में पुलिस को एक और शव झील के किनारे मिला। मृतकों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए करनूल जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और न ही मौत के कारण का पता चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में मिला महिला का शव
देवास के सिविल लाइन थाना अंतर्गत विजय नगर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला अपने घर पर मृत अवस्था में मिली। संभवत: फांसी लगाने से महिला की मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार शोभा चौहान (25) अपने घर पर मृत अवस्था में मिली। दीवार पर जाली में फांसी का फंदा भी मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम व पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला का एक 4 साल का बालक भी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी की महिला की मौत कैसे हुई।
महिला के पिता ने उसके दामाद पर बेटी की हत्या के आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी के साथ उसका पति आए दिन मारपीट करता था। इनका विवाद भी चल रहा था हमें नहीं मालूम था कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। तीन चार दिन पहले ही शोभा मायके से ससूराल पहुंची थी पति खुद उसे लेने पहुंचा था। सुबह हमें पड़ोसियों द्वारा सूचना दी थी। उसके बाद हम देवास आए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





