भारत

गांव के तालाब में मिले तीन भाई-बहनों के शव, पूरे गांव में मातम का माहौल

jantaserishta.com
3 Jun 2025 1:12 PM IST
गांव के तालाब में मिले तीन भाई-बहनों के शव, पूरे गांव में मातम का माहौल
x
एक हृदय विदारक घटना.
जालना: महाराष्ट्र के जालना जिले के जाफराबाद तालुका के वरुड गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसमें तीन मासूम भाई-बहनों की खेत के तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान यश अनिल जोशी (14 वर्ष), दीपाली रमन जोशी (9 वर्ष) और रोहन रमन जोशी (7 वर्ष) के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार सुबह उस समय सामने आई, जब गांव के कोनाड शिवरा में एक खेत के तालाब में बच्चों के शव मिले।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ये तीनों बच्चे गांव के पास स्थित महादेव मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। जब वे देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने बच्चों की तलाश शुरू की। परिजनों ने इसकी सूचना जाफराबाद पुलिस थाने में भी दी और बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। रात भर चली तलाश के बाद मंगलवार सुबह खेतों में काम कर रहे किसानों ने तालाब में बच्चों के शव देखे और तुरंत इसकी सूचना दी।
शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में बच्चों की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बच्चे तालाब में कैसे पहुंचे और उनकी मृत्यु का सटीक कारण क्या है।
जाफराबाद पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तालाब के आसपास के क्षेत्र की छानबीन की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चे मंदिर से तालाब तक कैसे पहुंचे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story