
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में एक कुएं में डूबकर मरने वाले तीन लोगों के शव निकाल लिये गये हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिले के गोटीपोरा गांव में मोमीन दार नाम का एक व्यक्ति बुधवार को कुएं में गिर गया था।
गांव के ही दो अन्य लोग अमजद अली और गुलाम हसन वानी उसे बचाने गये, लेकिन इस प्रयास में वे भी कुएं में गिर गये। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई जिन्होंने बचाव अभियान शुरू किया। लेकिन वे उन्हें जिंदा नहीं निकाल सके। अधिकारियों ने बताया कि शवों को मेडिको-लीगल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





