भारत
नाबालिग प्रेमी युगल के शव रेलवे ट्रैक से बरामद, हत्या की आशंका
jantaserishta.com
1 May 2026 4:51 PM IST

x
मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है.
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार को एक नाबालिग प्रेमी युगल के शव रेलवे ट्रैक से बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। लड़की के दोनों पैर कटे हुए थे, जबकि लड़के के पैर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए। दोनों के सिर पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों के शव बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड पर रिचुघूटा रेलवे स्टेशन के समीप धरधरी पुल के पास पोल संख्या 201/08 से 201/10 के बीच पाए गए। मृतकों की पहचान लातेहार के घोड़ाबर गांव निवासी किरानी उरांव की 16 वर्षीया पुत्री सिंधु कुमारी और छिपादोहार निवासी मंटू सिंह के पुत्र 15 वर्षीय शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई है।
सिंधु लातेहार गर्ल्स स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा थी, जबकि शत्रुघ्न छिपादोहर स्थित खर्चा हाई स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। लड़की के पिता किरानी उरांव ने बताया कि सिंधु 29 अप्रैल को रिचुघूटा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गई थी। इसके बाद अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ।
वहीं, मृतक शत्रुघ्न के चाचा शंकर सिंह ने आशंका जताई है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और उनकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। सूचना मिलने पर लातेहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं दोनों ने ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या तो नहीं की। हालांकि, घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।
Tagsझारखंडलातेहारनाबालिग प्रेमी युगलप्रेमी युगल के शव रेलवे ट्रैक से बरामदJharkhandLateharminor loversbodies of lovers recovered from railway track
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





