
x
‘रिश्ता नहीं माना गया’, इंस्टाग्राम वीडियो से केस में नया मोड़
Gumla गुमला। झारखंड के गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक और एक लड़की के शव पेड़ से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने तालाब किनारे स्थित एक पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार, लड़की 21 फरवरी की सुबह मैट्रिक परीक्षा का प्रैक्टिकल देने की बात कहकर घर से निकली थी। युवक भी उसी दिन सुबह घर से बाहर गया था।
देर शाम तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन दो दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को गांव के समीप दोनों के शव बरामद हुए। मामले में एक अहम तथ्य यह भी सामने आया है कि युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में उसने कहा था कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन परिवार वाले उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाने का निर्णय लिया।
पुलिस इस वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। कामडारा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन ने बताया कि घटनास्थल से एक बैग और पानी की बोतल बरामद हुई है। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
Tagsगुमलाझारखंडकामडारा थानाआत्महत्याप्रेम प्रसंगइंस्टाग्राम वीडियोपुलिस जांचगुमला सदर अस्पतालजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





