भारत

बक्से में मिले पति-पत्नी के शव, प्लास्टिक में लिपटे थे दंपति, बदबू आने पर परिजनों के उड़े होश

jantaserishta.com
14 Aug 2026 5:57 PM IST
बक्से में मिले पति-पत्नी के शव, प्लास्टिक में लिपटे थे दंपति, बदबू आने पर परिजनों के उड़े होश
x
जानें पूरा मामला.
उदयपुर: उदयपुर के सायरा थाना इलाके के पुनावली से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बीते बुधवार सुबह से लापता वृद्ध दंपति की गुत्थी सुलझने की बजाय और भयावह हो गई है. घर के पीछे रखी एक बड़ी पेटी से दोनों पति-पत्नी के शव बरामद हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, बेखौफ बदमाशों ने दंपति की पहले निर्मम हत्या की और बाद में दोनों के शवों को प्लास्टिक की थैली में पैक कर एक साथ लोहे की पेटी में बंद कर दिया. घर के पीछे से उठ रही बदबू के बाद पड़ोसियों को अनहोनी की शंका हुई, जिसके बाद पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ.
हैरानी की बात यह है कि अपने लापता मां-बाप की तलाश में आए उनके बच्चे भी पिछले दो दिनों से इसी मकान में मौजूद थे, लेकिन उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि शव घर के पीछे ही छिपाए गए हैं. सूचना मिलते ही सायरा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. इधर एफएसएल टीम ने जांच कर अहम सुराग जुटाए है और पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने घर के आसपास के इलाके की नाकेबंदी कर पड़ोसियों व संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है.
प्राथमिक जांच में पुलिस के हाथ कुछ अहम और बड़े सुराग लगे हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए है. एक ही पेटी से दो-दो शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे पुनावली और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. दंपति की हत्या की सूचना पर एसपी अमृता दुहन भी मौके पर पहुंची.
पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. बता दें कि लहरीलाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा देवी पिछले दो दिनों से लापता थे जिसको लेकर पुलिस के साथ परिवारजन और ग्रामीण दोनों की तलाश में जुटे हुए थे. फिलहाल दोनों शवों को सायरा मोर्चरी में रखवाया गया है जहां परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story