भारत

किराए के मकान में मिले दंपती के शव, एक साल पहले हुई थी शादी

jantaserishta.com
5 Nov 2025 6:05 PM IST
किराए के मकान में मिले दंपती के शव, एक साल पहले हुई थी शादी
x
दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को शक हुआ.
देवघर: झारखंड के देवघर शहर के बेलाबगान कालीबाड़ी मोहल्ले में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के मकान से दंपती के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान रवि शर्मा (30) और उनकी पत्नी लवली शर्मा (24) के रूप में हुई है। दोनों ने करीब एक साल पहले शादी की थी। पुलिस के अनुसार, दंपती जिस कमरे में रह रहे थे, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। बुधवार दोपहर जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को शक हुआ।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा, तो भीतर दोनों के शव पड़े मिले। सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। लवली शर्मा का मायका देवघर शहर के कालीरेखा मोहल्ले में है, जबकि रवि मूल रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला था। वह कामकाज के सिलसिले में गुवाहाटी में रहता था।
बताया जाता है कि दोनों की ऑनलाइन मेट्रिमोनियल साइट से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। युवती को बाद में पता चला कि युवक को टीबी की बीमारी है। उसका इलाज किया जा रहा था। कुछ दिन पहले भी रवि एम्स से इलाज कराकर लौटा था। यह भी बताया गया कि दो दिन पहले ही युवक ने किराए पर कमरा लिया था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। कुछ माह पहले लवली के परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय दोनों पक्षों में समझौता हुआ और दंपती फिर से साथ रहने लगे थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके बीच मंगलवार देर रात भी झगड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन देवघर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि कमरे की स्थिति और घटनास्थल से मिले संकेतों के आधार पर यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story