भारत

तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

jantaserishta.com
19 Aug 2026 8:34 AM IST
तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले
x
फैली सनसनी.
वाशिम: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मालेगांव तालुका स्थित गोकसावंगी शिवार के ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों 14 अगस्त से लापता थे और उनके परिजनों ने मालेगांव पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
मृतकों की पहचान 26 वर्षीय महादेव निंबालकर और 19 वर्षीय निकीता कांबले के रूप में हुई है। दोनों गोकसावंगी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए कुछ लोगों को दोनों के शव दिखाई दिए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
फिलहाल, दोनों की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है। मालेगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले, महाराष्ट्र के सांगली जिले को दो लोगों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल रहा। यह पूरा विवाद सांगली के कुपवाड़ इलाके में पड़ोसियों के बीच दरवाजे पर कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुआ था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि फरीद अब्दुल शेख ने कथित तौर पर मनीषा मोहन केसरकर और उनके पति मोहन केसरकर पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में मनीषा केसरकर की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोहन केसरकर का मिराज सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान मोहन केसरकर की भी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मिराज सरकारी अस्पताल में रिश्तेदारों और नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना से इलाके में गुस्से का माहौल है। रिश्तेदारों ने मांग की कि इस मामले में बिना किसी देरी के फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और दोषी को मौत की सजा दी जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story