भारत

शिकारियों की बुरी नजर पड़ गई? हफ्ते भर में मिले 6 राष्ट्रीय पक्षी के शव

jantaserishta.com
16 Jan 2023 2:50 PM IST
शिकारियों की बुरी नजर पड़ गई? हफ्ते भर में मिले 6 राष्ट्रीय पक्षी के शव
x
DEMO PIC 
मचा हड़कंप.
गोपालगंज (आईएएनएस)| बिहार के गोपालगंज जिले के नदी के तट पर बसे दो से तीन गांवों में राष्ट्रीय पक्षी मोरों के शव बरामद किए जाने के बाद वन विभाग और जिला प्रशासन सजग हुआ है। गोपालगंज के जिलाधिकारी ने वन विभाग से इसे लेकर उठाए गए कदमों को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नदियों के किनारे बसेरा बना कर रह रहे मोरों पर शिकारियों की बुरी नजर पड़ गई है।
बताया जा रहा है कि वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के गृह जिला में पिछले 8 दिनों में एक-एक कर 6 राष्ट्रीय पक्षी के शव मिल चुके हैं। वन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि इन सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अधिकारियों का कहना है कि इस साल 6 जनवरी को 5 राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव वन विभाग ने जगतौली गांव से बरामद किया था, जबकि शनिवार को भोरे प्रखंड के हुस्सेपुर से एक मोरनी का शव मिला।
इन सभी पक्षियों के शवों को तिरंगे में लपेटकर वन विभाग की टीम ले गई और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफना दिया गया।
इधर ग्रामीण बताते हैं कि उत्तर प्रदेश से निकलने वाली झरही और खनुआ नदी है। नदी के किनारे बसे गांव हुस्सेपुर, खेदुआपुर और जगतौली गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का बसेरा है। ग्रामीणों का दावा है कि यहां सालों से राष्ट्रीय पक्षी मोर काफी संख्या में हैं। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों से इनपर शिकारियों की नजर पड़ गई है और वे इसे निशाना बना रहे हैं।
हालांकि वन विभाग मोरों के मरने का सही कारण बताने में असमर्थ है। विभाग के अधिकारी कहते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मरने के सही कारणों की जानकारी मिल सकती है।
इधर, गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने वन विभाग को पूरे मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत के मामले की जांच कर रही है। इस इलाके में कितने राष्ट्रीय पक्षी मोर है इसकी जानकारी वन विभाग के पास भी नहीं है। वन विभाग मोर के संरक्षण के लिए क्या कदम उठा रही, इसकी भी जानकारी जिलाधिकारी ने वन विभाग से मांगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story