भारत

भारतीय सेना का जवान आतंकी हमले में शहीद, शहादत के बाद गांव में गम का माहौल, आज आएगा पार्थिव शरीर

jantaserishta.com
8 May 2022 5:32 PM IST
भारतीय सेना का जवान आतंकी हमले में शहीद, शहादत के बाद गांव में गम का माहौल, आज आएगा पार्थिव शरीर
x

फाइल फोटो 

गाजियाबाद: भारतीय सेना के जवान बॉबी आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं. बॉबी श्रीनगर के अखनूर में तैनात थे. वो यूपी के गाजियाबाद (UP Ghaziabad) के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव भिक्कनपुर के निवासी थे. बॉबी को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में गले में गोली लग गई थी. घायल बॉबी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका. आर्मी हेडक्वार्टर से इस संबंध में कल परिजनों को सूचना दी गई थी. आज शहीद बॉबी का शव उनके पैतृक गांव पहुंचाया जा रहा है.

परिजनों ने बताया कि बॉबी अविवाहित थे. वे तीन साल पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे. परिजनों का कहना है कि पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचाया जा रहा है. गांव में शोक का माहौल है. शहीद को सैनिक सम्मान के साथ मुखाग्नि दी जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story