भारत

चर्चा में बॉबी कटारिया, बीच सड़क पर दारू पीकर दिखाई दादागीरी

jantaserishta.com
11 Aug 2022 12:53 PM IST
चर्चा में बॉबी कटारिया, बीच सड़क पर दारू पीकर दिखाई दादागीरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बॉबी कटारिया का हवाई जहाज के अंदर सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है.

नई दिल्ली: गुरूग्राम के रहने वाले बॉबी कटारिया का हवाई जहाज के अंदर सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है. सुरक्षा में सेंध का यह गंभीर मामला है. सैकड़ो यात्रियों की जान से खिलवाड़ का वीडियो वायरल हुआ. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हवाई जहाज में सिक्योरिटी के बावजूद कैसे लाइटर और सिगरेट पहुंच गया?

सोशल मीडिया में वायरल हुए बॉबी कटारिया के वीडियो पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. गौरतलब है कि बॉबी कटारिया पहले भी विवादों में रहा है. बॉबी कटारिया एक समय मे गुरुग्राम के पुलिस अधिकारियों को भी गालियां देता था और अब हवाई जहाज में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल हुआ. इस पर सोशल मीडिया में बॉबी पर कार्यवाही की मांग उठ रही है.
गुरुग्राम का रहने वाला बॉबी कटारिया हमेशा विवादों में रहता है. उसका सिर्फ हवाई जहाज में सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल नहीं हुआ, बल्कि सड़क पर खुलेआम शराब पीते हुए की तस्वीर भी इसकी वायरल हुई थी, जिसके बाद उत्तराखंड के डीजीपी ने जांच के आदेश दिए थे. इस मामले की जांच एसएसपी देहरादून को दी गई है.
बॉबी कटारिया लगातार कानून तोड़कर सोशल मीडिया पर फेमस होने की कोशिश करता है. गुरग्राम पुलिस ने इसे जेल भी भेजा था लेकिन जेल से बाहर आकर फिर ये ऐसी हरकतें करने लगा, ताकि वह सोशल मीडिया में सुर्खियां बनता रहा, लेकिन सबसे अहम सवाल हवाई जहाज के अंदर सिगरेट पीने का है.
हवाई जहाज के अंदर सिगरेट पीने का मामला काफी बढ़ा है, क्योंकि यह सुरक्षा में चूक का मामला है. सवाल उठता है कि आखिर एक शख्स कैसे लाइटेर और सिगरेट लेकर हवाई जहाज के अंदर पहुंचा. इस मामले में उसकी चेकिंग करने वाले अधिकारियों पर सवाल उठ रहा है. अब देखना है कि इन अधिकारियों पर कार्रवाई होती है या नहीं?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story