
x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| नजफगढ़ ड्रेन को नदी के मूल स्वरूप में लौटा कर सवारियों को लाने ले जाने और माल ढोने के उद्देश्य से उसकी साफ सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। 18 किलोमीटर तक नजफगढ़ ड्रेन की सफाई हो चुकी है। इस ड्रेन की सफाई 40 किलोमीटर तक कराए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि नजफगढ़ ड्रेन को पहले साहिबी नदी कहा जाता था। यह नदी बहुत साफ-सुथरी हुआ करती थी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसको फिर से नदी के स्वरूप में लौटाने का निर्देश दिया था, जिससे कि इसमें सुगम तरीके से नाव चलाई जा सके। पहले इस नदी में माल ढोने के लिए नाव चलाने की योजना है और उसके बाद सवारियों को भी लाने ले जाने के लिए नाव चलाई जाएगी।
अब तक इस ड्रेन की सफाई तिमारपुर से नजफगढ़ के बीच हुई है। सूत्रों के अनुसार दो-तीन महीने में इसमें नाव चल सकेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





