भारत

डगमग-डगमग करती नदी में डूबी नाव, फिर मच गई चीख-पुकार, 10 से ज्यादा थे सवार

jantaserishta.com
29 Jan 2022 8:36 AM IST
डगमग-डगमग करती नदी में डूबी नाव, फिर मच गई चीख-पुकार, 10 से ज्यादा थे सवार
x
देखें LIVE वीडियो।

भिंडः मध्य प्रदेश (MP News ) के भिंड ज़िले में शुक्रवार की शाम को हिलगंवा गांव के ग्रामीणों से भरी एक नाव सिंध नदी (Boat Drowned in Sindh River) में डूब गई। नाव में करीब 10 लोग सवार थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आठ लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया, लेकिन दो बच्चे लापता हैं। पुलिस के साथ प्रशासन, होम गार्ड और एसडीआरएफ़ की टीम भी मौक़े पर पहुच चुकी है। फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। नाव के डूबने का लाइव वीडियो (Live Video of Boat Drowning) भी सामने आया है।

घटना भिंड के नयागांव थाना क्षेत्र के टेहनगुर में हुई है। हिलगंवा गांव से कुछ लोग नाव में सवार होकर सिंध नदी पार करके भंडारा खाने टेहनगुर आए थे। वापस जाते समय सिंध नदी में उनकी नाव पलट गई। हादसे के समय नाव में 10 लोगों के होने की सूचना मिली है। इनमें से आठ लोगों को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया जिसकी पुष्टि एडिशनल एसपी कमलेश खुरपुसे ने की है।


नाव का डूबने का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें नाव के डूबने के ठीक बाद पानी में उतराते लोग और उनकी चीख-पुकारें सुनाई पड़ रही हैं। इसे देखकर मौके पर मौजूद कई ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।
एडिशनल एसपी ने बताया किइस घटना में नाव में सवार दो बच्चे अभी लापता हैं। इनमें से एक की उम्र 16 साल और दूसरे की 13 साल है। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद थाना नयागांव और रौंन पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। इसके साथ ही दोनों बच्चों की नदी में तलाश शुरू कर दी गई।
घटनास्थल पर एडिशनल एसपी के साथ एसडीएम और अन्य अधिकारी भी पहुंचे। होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमें भी बुलाई गई हैं। सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है, लेकिन अंधेरा होने की वजह से इसमें मुश्किलें आ रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story