भारत

बड़ा नाव हादसा: 12 से ज्यादा बच्चे लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
14 Sept 2023 1:47 PM IST
बड़ा नाव हादसा: 12 से ज्यादा बच्चे लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
x
देखें वीडियो,
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद सहायक थाना क्षेत्र में गुरुवार को बागमती नदी में एक नाव पलट गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि बच्चे नाव पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। इस नाव में करीब 30 से 35 लोग सवार थे, जिनमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
बागमती नदी के मधुरपट्टी घाट से नाव कुछ दूर आगे बढ़ी थी कि नाव पानी में समा गई। बताया जा रहा है कि करीब 20 लोग तैरकर बाहर निकल गए, जबकि 10 से 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई है और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।
स्थानीय गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। लापता होने वालों में अधिकांश स्कूली बच्चे बताए जा रहे हैं। इस बीच, घटना के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। मधुरपट्टी घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए हैं। मुजफ्फरपुर( ईस्ट ) के डीएसपी सहियार अख्तर भी घटनास्थल पर पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया है उन्हें इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे लापता हैं लेकिन अभी सही संख्या नहीं बताई जा सकती। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गुरुवार को मुजफ्फरपुर के दौरे पर हैं। उन्होंने इस मामले पर कहा कि जिलाधिकारी को मामले की जांच के लिए कहा गया है। जो भी पीड़ित परिवार होगा उसे मदद दी जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story