भारत

नदी में नाव पलटी: 3 लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ ये सब

jantaserishta.com
15 March 2025 4:24 PM IST
नदी में नाव पलटी: 3 लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ ये सब
x
देखें वीडियो.
सीतापुर: यूपी के सीतापुर (Sitapur) में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां आज शनिवार की सुबह शारदा नदी में एक नाव पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. यह हादसा तब हुआ, जब कुछ लोग एक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए नदी पार कर रहे थे. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय प्रशासन तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया.
जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 11 बजे तंबौर क्षेत्र के रतनगंज इलाके में हुई. यहां दिनेश गुप्ता नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद परिजन शव लेकर नाव से नदी पार कर रहे थे. शारदा नदी के किनारे स्थित एक टीले पर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे, उसी दौरान नाव पलट गई. नाव में एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे. जैसे ही नाव पलटी, नदी में डूबने से बचने के लिए लोग इधर-उधर तैरने लगे. देखते ही देखते स्थिति भयावह हो गई.
नाव पलटी तो स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया. कुछ लोग तुरंत पानी में कूद गए और डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास करने लगे. इसी बीच सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई.
गोताखोरों की मदद से तीन लोगों के शव निकाले गए, जिनकी पहचान 13 वर्षीय कुमकुम, नीरज की पत्नी खुशबू और जगदीश के पुत्र संजय के रूप में हुई है. वहीं, 7 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इनमें 13 साल की किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने कहा कि नाव में अधिक लोगों के सवार होने की वजह से यह हादसा हुआ. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक की लहर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story