भारत

नाव हादसा: गांव में मातम, 7 लोगों की मौत, परिवारों को मिला जिंदगी भर का गम

jantaserishta.com
2 Sept 2022 11:58 AM IST
नाव हादसा: गांव में मातम, 7 लोगों की मौत, परिवारों को मिला जिंदगी भर का गम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एक सांप की वजह से यह घटना हुई है.
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुए नाव हादसे की कहानी सामने आ गई है. जब नाव बीच मझधार में थी, तभी एक सांप आ गया था. सांप की वजह से नाव पर भगदड़ जैसी स्थिति हुई और डूब गई. इस हादसे में 8 लोग डूबे थे और सात लोगों की मौत हो चुकी है. पांच लोगों की लाश एनडीआरएफ की टीम ने आज सुबह निकाली, जबकि एक बच्ची अभी भी लापता है.
गौरतलब है कि गाजीपुर के सेवराई तहसील के अठहठा गांव में एक दिन पहले ही देर शाम हुए नाव हादसे में कुल 8 लोग डूब गए थे. इसमें से कल देर शाम 3 लोगों को निकाला गया, जिसमें से दो की मौत हो गई जबकि एक का इलाज होने के बाद स्वस्थ होकर घर चला गया और 5 लोग लापता हो गए. 5 लापता लोगों की लाश में से सुबह चार लोगों को निकाला.
वहीं एक बच्ची अभी मिस बताई जा रही है, जिसको लेकर एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर के साथ जिला प्रशासन की टीम उसे खोजने में जुटी हुई है. इस दौरान ग्रामीणों के साथ जिला प्रशासन भी मौजूदा समय में घटनास्थल पर मौजूद है. इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों से बात की ग्रामीणों ने पूरा घटनाक्रम बताया.
साथ ही उन्होंने बताया कि एक सांप की वजह से यह घटना हुई है. इन लोगों ने जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहनीय की. इस पूरे मामले पर एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ, पीएससी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चला जा रहा है, जिसकी मदद से सभी डूब हुए लोगों को निकाल लिया गया है.
एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक बच्ची मिस बताई जा रही है, उसे भी जल्दी खोज निकाला जाएगा. वहीं मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. गाज़ीपुर में बाढ़ पीड़ितों के साथ ऐसी मार्मिक दुर्घटना से पुर क्षेत्र में शोक की लहर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story