भारत
बड़ी नाव से छोटी नाव की टक्कर, सभी लोग सुरक्षित...बड़ा हादसा टला
jantaserishta.com
31 Jan 2025 12:37 PM IST

x
देखें वीडियो.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां मान मंदिर घाट के सामने एक नाव डूब गई. बताया जा रहा है कि इस नाव में 60 यात्री सवार थे. घटनास्थल के बाद NDRF ने बयान जारी कर बताया है कि सभी 60 श्रद्धालुओं को बचा लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक टक्कर बड़ी नाव और छोटी नाव में हुई. नाव पर 60 श्रद्धालु सवार थे, सभी उड़ीसा के रहने वाले थे. सभी को NDRF और जल पुलिस की टीम ने सकुशल बाहर निकाल लिया है. बताया जा रहा है कि सवार सभी श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी. यह हादसा मान मंदिर घाट के सामने गंगा पार का बताया जा रहा है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





