भारत

भयानक नाव हादसा LIVE वीडियो: 13 लोगों की मौत, क्या है प्रत्यक्षदर्शियों का कहना?

jantaserishta.com
19 Dec 2024 9:10 AM IST
भयानक नाव हादसा LIVE वीडियो: 13 लोगों की मौत, क्या है प्रत्यक्षदर्शियों का कहना?
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: मुंबई में बुधवार शाम गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा के बीच चलने वाली एक फेरी को नेवी की स्पीड बोट ने टक्कर मार दी. इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है जबकि 115 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. दो लोग लापता हैं तो दो की हालत बेहद गंभीर है.
गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा केव जा रही नीलकमल नाम की नौका को शाम 3.55 बजे नेवी की एक स्पीड बोट ने टक्कर मार दी, जिसके बाद यह नौका पलट गई. इस घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई. भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और पुलिस ने एयरक्राफ्ट और चार हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया.
इस बीच नेवी एक प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई हार्बर में भारतीय नौसेना की स्पीड बोट का इंजन ट्रायल चल रहा था कि तभी इंजन में गड़बड़ी की वजह से चालक का बोट से नियंत्रण हट गया, जिसकी वजह से यह घटना हुई.
इस घटना का गवाह बन चुके अन्य नौकाओं के चालकों का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी इस तरह की भयावह घटना नहीं देखी. मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पायलट बोट के ड्राइवर आरिफ ने बताया कि जब हम वहां पहुंचे तो स्थिति बहुत त्रासद थी और अफरा-तफरी मची हुई थी. लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे. कुछ लोग रो रहे थे. हमने महिलाओं और बच्चों को सबसे पहले बचाना शुरू किया.
एक अन्य टूरिस्ट बोट के चालक इकबाल ने बताया कि जब नीलकमल बोट एलिफेंटा केव के लिए रवाना हुई तो उसके 25 से 30 मिनट बाद मुझे लगा कि उस नौका का एक्सिडेंट हो गया है. हम सबसे पहले वहां पहुंचने वालों में थे. नाव पलट गई थी और पानी में बह रहे लोग मदद के लिए हाथ हिला रहे थे.
सूत्रों का कहना है कि जो बोट पलट गई थी, उसमें 80 लोगों के बैठने की क्षमता थी लेकिन उसमें जरूरत से ज्यादा लोगों को बैठाया गया था. इस घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था. नौसेना का कहना है कि तटरक्षक बल और मरीन पुलिस के मदद से हमने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. इस ऑपरेशन में नौसेना के चार हेलिकॉप्टर, 11 जह, एक तटरक्षक नौका और तीन मरीन पुलिस बोट शामिल थे.
उन्होंने बताया कि लोगों को लोगों को बचाकर उन्हें पास के अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया. इस हादसे में बाल-बाल बचे मुंबई के 22 साल के सर्वाइवर नाथूराम चौधरी की शिकायत के आधार पर इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई.
वहीं, राजस्थान के जालौर के रहने वाले श्रवण कुमार ने इस हादसे का वीडियो बनाया है. श्रवण ने बताया कि नेवी की स्पीड बोट स्टंट कर रही थी. हमें ये देखकर शक हुआ, इसलिए वीडियो बनाना शुरू किया. कुछ ही पलों में बोट ने हमारी फेरी को टक्कर मार दी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. पुलिस ने इस मामले में नौसेना के स्पीड बोट चालक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125(a)(b), 282, 324(3)(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story