
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 'घमंड और अतिशयोक्ति' सत्ताधारी सरकार की पहचान है। चिदंबरम ने एक ट्वीट में लिखा, “सरकार के दावे कि उन्होंने 7 वर्षों में 74 हवाई अड्डे बनाए हैं, खोखले और झूठे हैं। मई 2014 के बाद से केवल 11 नए हवाई अड्डे बनाए गए, जो चालू हैं।”
उन्होंने कहा कि 74 हवाई अड्डों में 9 हेलीकॉप्टर स्टेशन और दो वॉटरड्रोम शामिल हैं जबकि वॉटरड्रोम उद्घाटन के तुरंत बाद बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा, "74 हवाईअड्डों में से 15 अब उपयोग में नहीं हैं, क्योंकि वहां से कोई उड़ान नहीं है।"
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार ने (देश भर में) 479 नए 'रूट्स' लॉन्च किए। इनमें से 225 अब परिचालन में नहीं हैं। कांग्रेस नेता ने कहा,“सरकार की प्रत्येक योजना को आंशिक रूप से सच और अधिकतर झूठ के रूप में उजागर किया जा सकता है। शेखी बघारना और अतिशयोक्ति मौजूदा सरकार की पहचान है।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





