भारत

बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक, प्रबंधक और टीचर समेत अब तक 52 गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 May 2022 6:55 AM IST
बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक, प्रबंधक और टीचर समेत अब तक 52 गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरफ्तार एक विद्यालय प्रधानाचार्य पर भी पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है। इससे पहले महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज भीमपुरा के प्रबंधक समेत तीन आरोपियों पर रासुका लग चुका है। इस मामले में गिरफ्तार 52 आरोपियों में से चौथे आरोपी पर रविवार को रासुका की कार्रवाई की गई।

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान 30 मार्च को इंटर अंग्रेजी विषय का पर्चा आउट हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर 30 मार्च को ही तत्कालीन डीआईओएस डॉ ब्रजेश मिश्र व तीन पत्रकारों समेत कुल 17 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। यूपी एसटीएफ और पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 52 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें करीब एक दर्जन स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक व लिपिक शामिल हैं।
उभांव थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने रविवार को बताया कि पेपर लीक मामले में मां लछिया मूरत यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसैंड कलां के प्रधानाचार्य अक्षय लाल यादव पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story