भारत
BMW ने 5 लोगों को मारी टक्कर, 3 की मौत, हादसे की वजह भी सामने आई
jantaserishta.com
20 Sept 2026 9:43 AM IST

x
2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
मुंबई: मुंबई में कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW कार ने 5 लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार काफी ज्यादा थी. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
मुंबई के ही कालाचौकी इलाके में रविवार तड़के गणेशोत्सव मंडल के प्रवेश द्वार के पास लगाए गए अस्थायी पानी के स्टॉल में बिजली का करंट फैलने की घटना सामने आई. हादसे में कुल छह लोग प्रभावित हुए, जिनमें एक बच्ची और एक वयस्क की मौत हो गई, जबकि चार घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
यह घटना डाटाराम लाड मार्ग स्थित महागणपति उत्सव मंडल के पास रात करीब 2:42 बजे सामने आई. घटना की सूचना बीएमसी के मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) को मिली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंडल के प्रवेश द्वार के समीप बनाए गए अस्थायी पानी के स्टॉल में बिजली का करंट महसूस किया गया.
घटना के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी और एहतियातन घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर उसे सुरक्षित किया गया. BEST के अनुसार, स्थानीय इलेक्ट्रीशियन द्वारा अस्थायी मीटर की वायरिंग और MCB पहले ही डिस्कनेक्ट कर दी गई थी. घटनास्थल की बिजली आपूर्ति फिलहाल बंद रखी गई है. मौके पर BEST का फ्यूजमैन भी मौजूद था. कालाचौकी पुलिस ने मीटर इंस्पेक्टर को भी निरीक्षण के लिए बुलाया. हादसे में कुल छह लोग प्रभावित हुए. घायलों को मसिना अस्पताल और ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया. रागिनी घनश्याम यादव (8 वर्ष) को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





