भारत

बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन केस, मुख्य आरोपी मिहिर शाह पुलिस के हत्थे चढ़ा

jantaserishta.com
9 July 2024 4:13 PM IST
बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन केस, मुख्य आरोपी मिहिर शाह पुलिस के हत्थे चढ़ा
x
देखें वीडियो.

मुंबई: मुंबई के वर्ली में हिट एंड रन केस में पुलिस को तीसरे दिन बड़ी कामयाबी मिली है. महाराष्ट्र के विरार से पुलिस ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है. मिहिर शाह ही वो शख्स है जिसकी गाड़ी से एक्सीडेंट होने के बाद एक महिला की जान चली गई थी.

रविवार सुबह हुए इस हादसे के बाद मिहिर फरार हो गया था. तब से पुलिस को उसकी तलाश थी. पुलिस ने बताया था कि भागने से पहले मिहिर ने अपनी कार को बांद्रा में छोड़ दिया था और ड्राइवर राजऋषि को कला नगर के पास छोड़कर चला गया था. इसके बाद राजऋषि भी ऑटो-रिक्शा लेकर बोरीवली आ गया था. साथ ही शुरुआती जांच में पुलिस को यह भी पता चला था कि जिस कार से हादसा हुआ है, उसका बीमा नहीं है. कार के इंश्योरेंस की समय सीमा खत्म हो चुकी थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story