
दिल्ली। बसंत कुंज इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया।दक्षिण पश्चिम जिले के बसंत कुंज इलाके में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया। एक पीड़ित की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे बसंत कुंज इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार अत्यधिक तेज गति से आ रही थी। कार चला रहा युवक गति नियंत्रण खो बैठा और कार फुटपाथ पर चढ़ गई, जहां तीन लोग सो रहे थे। कार की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।





