भारत

BMW ने 3 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, देखें खौफनाक VIDEO...

Shantanu Roy
17 Jun 2023 11:48 PM IST
BMW ने 3 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, देखें खौफनाक VIDEO...
x
6 लोगों की हालत गंभीर
पटियाला। गांव खेड़ी के पास पटियाला से आ रही गलत दिशा से आ रही BMW कार ने समाना साइड से आ रही तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसमें एक परिवार जो काली माता के मंदिर में मत्था टेकने जा रहा था, वह इस हादसे का शिकार हो गया। परिवार के दो बच्चों व महिलाओं सहित 6 लोग जख्मी हो गए हैं।
इस मामले पर जानकारी देते हुए जख्मी सरोज रानी ने बताया कि वह समाना से पटियाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान समाना से आगे रॉन्ग साइड से आ रही BMW कार ने 3 गाड़ियों को टक्कर मार दी। कार वाले ने जान-बूझकर यह टक्कर मारी है। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि आदर्श नर्सिंग कॉलेज के एक्सीडेंट की जानकारी मिली। हादसे में कुछ जख्मियों को समाना के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया जबकि कुछ को पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हम गाड़ियों को रास्ते से हटाकर रास्ता क्लियर करवा रहे हैं। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीद सुखचैन सिंह ने बताया कि काले रंग की BMW कार रॉन्ग साइड से आ रही थी। उसने पहले एक गाड़ी को टक्कर मारी, उसके बाद उसने दूसरी को मारी और फिर आखिर में तीसरी गाड़ी को भी टक्कर मार दी। जिसमें 8 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।
Next Story