भारत

नर्स के लिए काल बनी बीएमडब्ल्यू कार

jantaserishta.com
16 May 2024 9:57 AM IST
नर्स के लिए काल बनी बीएमडब्ल्यू कार
x
तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ है जिसमें एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार पांच लोगों में से दो की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 24 के क्षेत्र में सुबह करीब छह बजे के आसपास एक ई-रिक्शा (यूपी 16 जेटी 4052) सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था। उसमें ड्राइवर समेत कुल पांच लोग सवार थे। सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार (एचआर 26 ईबी 7770) ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।
घायल लोगो को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें दो की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए सेक्टर 110 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमडब्ल्यू पर सवार तुषार और आदि को हिरासत में ले लिया गया है। एक अन्य व्यक्ति अमन सिसोदिया मौके से फरार है। तीनों नोएडा सेक्टर 41 के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि गिझौड निवासी रिक्शा चालक राजेंद्र (45) के अलावा पवन (27) और सूरज (20) इस घटना में घायल हुए हैं। मरने वालों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा (50) और मेट्रो हास्पिटल की स्टाफ नर्स रश्मि (25) के रूप में हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story