भारत

BMW बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 युवकों की मौत

Nilmani Pal
22 Sept 2023 12:51 PM IST
BMW बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 युवकों की मौत
x
हादसा

बेंगलुरु। बेंगलुरु में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में बीएमडब्ल्यू बाइक पर तेज रफ्तार से जा रहे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह साढ़े तीन बजे यशवंतपुर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। मनमोहन (31) और निखिल (25) कथित तौर पर नशे की हालत में थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद यशवंतपुर से आरएमसी यार्ड रोड की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण उन्होंने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन एक खंभे से टकरा गया। पुलिस ने कहा कि दोनों हवा में उछल गए और हेलमेट नहीं पहनने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शवों को एम.एस. रमैया अस्पताल ले जाया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Next Story