भारत

पति के साथ जमकर अस्पताल में नाची बीएमओ, वायरल हुआ वीडियो

jantaserishta.com
30 Jan 2022 2:12 PM IST
पति के साथ जमकर अस्पताल में नाची बीएमओ, वायरल हुआ वीडियो
x
देखें वीडियो।

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर की जबलपुर के एक ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो में BMO जोया खान पति इमरान खान के साथ डांस करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हंगामा मच गया है।

शहपुरा तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दिनों एक पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें गीत-संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। पार्टी में अस्पताल का अधिकांश स्टाफ शामिल था। पार्टी के दौरान स्टाफ डांस करने लगा और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जोया खान को भी डांस के लिए बुला लिया। जोया खान अपने पति के साथ एक गाने पर डांस करने लगी थी।
वीडियो 26 जनवरी के दिन का बताया जा रहा है। विडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चा चल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि एक तरफ हॉस्पिटल में मरीज भर्ती थे, दूसरी तरफ बीएमओ अस्पताल को डांस फ्लोर बनाकर अपने पति के साथ डांस कर रही थीं। हालांकि अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि जिस समय ये पार्टी चल रही थी अस्पताल में कोई भी मरीज भर्ती नहीं था।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story