भारत

बीएमसी में महापौर महायुति का होगा: संजय उपाध्याय

jantaserishta.com
25 Aug 2025 2:18 PM IST
बीएमसी में महापौर महायुति का होगा: संजय उपाध्याय
x
मुंबई: बीएमसी चुनाव को लेकर महाराष्ट्र से भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने दावा किया कि बीएमसी में महापौर महायुति का होगा। आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि यह चुनाव न केवल मुंबई, बल्कि पूरे देश की नजरों में होगा, क्योंकि मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में भाजपा, महायुति गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
उपाध्याय ने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि इस गठबंधन की ताकत और रणनीति के दम पर बीएमसी में महापौर का पद महायुति के पास आएगा। बीएमसी चुनावों से पहले अमित साटम को मुंबई भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति को आगामी बीएमसी चुनावों की रणनीति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। महाराष्ट्र से भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने कहा कि वे नए अध्यक्ष को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विश्वास रखती है। उन्होंने उल्लेख किया कि हर तीन साल में पार्टी सदस्यता अभियान चलाती है, और बूथ प्रमुख से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के पदों के लिए चुनाव आयोजित किए जाते हैं।
यह प्रक्रिया भाजपा की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का हिस्सा है। आज मुंबई अध्यक्ष की कमान अमित साटम को दी गई है, और मैं उन्हें अपनी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।
भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने पूर्व अध्यक्ष आशीष शेलार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मुंबई में भाजपा ने एक मजबूत और विशिष्ट पहचान बनाई। शेलार के कार्यकाल में पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कीं, जिससे मुंबई में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई। अब, अमित साटम को मुंबई भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाने के साथ, केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है कि वे इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे और आगामी बीएमसी चुनावों में पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story