बढ़ी मुश्किलें: लीलावती अस्पताल को BMC का नोटिस, सांसद नवनीत राणा ने MRI के दौरान खिंचवाई थी फोटो

मुंबई: निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) के इलाज के दौरान लीलावती अस्पताल में हुई कथित अनियमितताओं के बारे में सोमवार को शिवसेना (Shivsena) नेताओं के एक दल ने अस्पताल प्रशासन से तीखे सवाल पूछे और जवाब मांगे। दूसरी तरफ बीएमसी के एच-वेस्ट वॉर्ड कार्यालय ने अस्पताल को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसमें नवनीत राणा के इलाज के दौरान चिकित्सा मानदंडों के कई कथित उल्लंघनों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुंबई (Mumbai) की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर, शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे, राहुल कनाल और अनिल कोकिल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अस्पताल पहुंचा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





