भारत

एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी जंग, 15 लोग घायल, ये है पूरा मामला

jantaserishta.com
27 July 2021 3:24 PM IST
एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी जंग, 15 लोग घायल, ये है पूरा मामला
x
घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया लेकिन तीन घायलों के गंभीर चोट होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया.

राजस्थान में धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव जाटौली में एक ही परिवार के दो पक्षों में खेत के बंटवारे एवं पैसों के लेनदेन को लेकर खूनी जंग हो गई. दोनों तरफ से करीब आधा घंटे तक चले खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष के 15 लोग घायल हो गए.

घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया लेकिन तीन घायलों के गंभीर चोट होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, जाटौली गांव के रहने वाले मुन्ना और हाकिम सिंह दोनों पक्षों में खेत के बंटवारे एवं पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है. मुन्ना पक्ष का आरोप है कि हाकिम सिंह पक्ष, पुश्तैनी खेतों के बंटवारे नहीं कर रहा है जबकि हाकिम पक्ष का आरोप है कि मुन्ना ने पुत्री की शादी के लिए चार लाख रुपये की उधारी ली थी जिसे लेकर दोनों पक्षों में पूर्व में भी तकरार हो चुकी है.
सोमवार को मुन्ना पक्ष के लोग ट्रैक्टर को साथ लेकर खेतों की बुवाई करने गए थे लेकिन इसी दौरान हाकिम पक्ष के लोग खेतों पर पहुंचकर बुवाई को रोकने लगे. दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के महिला और पुरुष लाठी-डंडे एवं कुल्हाड़ी लेकर आमने-सामने हो गए.
दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक चले खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया. मुन्ना, लाखन और बनवारी की गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया.
घायल कोक सिंह ने बताया कि खेतों पर विवाद चल रहा था और चार लाख दस हजार रुपये दिए और पैसों को दे नहीं रहे हैं. दूसरे को खेत बेच रहा है. बच्चियों की शादी के लिए हमने रुपये उधार दिए. हमारे नाम न तो खेत किया और न पैसे लौटाए हैं.
घायल हाकिम ने बताया कि 8-9 साल से खेत बंजर पड़े हैं. हमारे खेतों को दूसरी पार्टी के जोत रहे हैं. रोकने पर हमारे साथ मारपीट की है. हमारे 8-9 लोग घायल हुए हैं.
जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जाटौली गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है. झगड़े में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story