
उत्तर प्रदेश: दोस्ती के नाम पर साथ बैठे कुछ लोगों के बीच शराब की पार्टी चल रही थी. शुरुआत में सबकुछ सामान्य था, लेकिन शराब के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई. इसी दौरान दोस्तों की नजर अनीस की जेब पर गई. उन्हें लगा कि अनीस के पास पैसे हैं. आरोप है कि पैसों के लालच में दोस्तों ने ही अपने दोस्त को निशाना बना लिया. बात इतनी बढ़ गई कि अनीस की जान चली गई. अब इस मामले में पकड़े गए तीसरे आरोपी से पूछताछ के बाद घटना की जो कहानी सामने आई है, उसने पुलिस को भी चौंका दिया. जिस पैसे के लिए हत्या किए जाने का आरोप है, अनीस की जेब से कथित तौर पर सिर्फ 80 रुपये ही निकले.
अक्टूबर का नया सप्ताह सप्ताह 5 अक्टूबर से लेक 11 अक्टूबर तक रहने वाला है. इस सप्ताह 9 अक्टूबर को शनि रेवती नक्षत्र से निकलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर भी करने वाले हैं. दूसरा, पितृपक्ष का समापन भी इसी सप्ताह 10 अक्टूबर को होगा.





