भारत

अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग की खूनी कहानी, एक ही महिला से प्यार करते थे 2 शख्स, फिर...

jantaserishta.com
19 Dec 2020 8:54 AM IST
अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग की खूनी कहानी, एक ही महिला से प्यार करते थे 2 शख्स, फिर...
x
हाथ में गंगा जल देकर कसम खिलाई थी

उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. पहले देखने में ऐसा लग रहा था कि यह मामला त्रिकोणीय प्रेम-संबंध का है. लेकिन पूरी कहानी अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग की है. पकड़ी गई आरोपी महिला और मृतक के अवैध संबंध की बात भी सामने आई है. हालांकि मृतक काला साहनी पर आरोप है कि वो उस महिला को ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण कर रहा था.

बता दें, थाना मईल के भागलपुर निवासी काली साहनी 11 दिसंबर को पड़ोस के छितुपुर गांव में आर्केस्ट्रा देखने के लिए गया था. जिसकी लाश सुबह सरयू नदी में मिली थी. जांच के दौरान पुलिस को एक युवक और युवती पर शक हुआ था. दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ के बाद पूरा घटनाक्रम साफ हो गया.
युवक की हत्या का राज खुला
रोहित उर्फ राजू और मृतक काली साहनी के एक ही महिला के साथ अवैध संबंध थे. लेकिन रोहित को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी कि काली के संबंध भी उस महिला के साथ हैं. फिर 11 दिसंबर की रात महिला ने काली को घर पर मिलने बुलाया. जहां पर रोहित पहले से ही मौजूद था और दोनों में इस बात को लेकर विवाद हो गया. उसके बाद तीनों सरयू नदी के तट पर पहुंचे और रोहित ने काली को हाथ में गंगा जल लेकर कसम खिलाई कि तुम इस लड़की से प्रेम नहीं करते हो और कभी नहीं मिलोगे.
हाथ में गंगा जल देकर कसम खिलाई थी
काली ने कसम भी खाई लेकिन रोहित और महिला को विश्वास नहीं हुआ. फिर दोनों में झगड़ा बढ़ गया और रोहित ने तेज धारदार हथियार से काली पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि महिला की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी लेकिन रोहित का प्रेम प्रसंग उससे पहले से ही थे. रोहित इस महिला से मिलने उसके घर असम पहुंच गया था. जिसके बाद ससुराल वालों ने महिला को छोड़ दिया था फिर वो अपने मायके में रहने लगी थी.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story