भारत

पुरानी रंजिश का खूनी बदला! युवक की बेरहमी से हत्या, पत्नी पर लोहे की रॉड से वार

jantaserishta.com
21 Dec 2025 9:27 PM IST
पुरानी रंजिश का खूनी बदला! युवक की बेरहमी से हत्या, पत्नी पर लोहे की रॉड से वार
x
पढ़ें पूरी खबर.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 26 साल के शिव प्रकाश के रूप में हुई है. आरोप है कि हमलावर ने न केवल शिव प्रकाश पर जानलेवा हमला किया, बल्कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी पर भी लोहे की रॉड से हमला किया.
घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. मृतक की पत्नी सविता ने पड़ोस में रहने वाले सतीश पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है. सविता के अनुसार, आरोपी सतीश उनके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर रहता है और उसका शिव प्रकाश से लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस विवाद को लेकर पहले भी सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है.
सविता ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे सतीश गाली-गलौज करते हुए उनके घर के बाहर पहुंचा और गेट पर लात मारने लगा. शोर सुनकर जब शिव प्रकाश ने दरवाजा खोला, तो आरोपी उसे जबरन घसीटते हुए सड़क पर ले गया और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिए. जब सविता अपने पति को बचाने के लिए आगे आईं, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया.
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और गंभीर रूप से घायल शिव प्रकाश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वहीं इस मामले में मृतक के पिता शिवदीन ने एक अलग ही आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि शिव प्रकाश की पत्नी सविता के आरोपी सतीश के साथ अवैध संबंध थे और इसी वजह से परिवार में तनाव रहता था. पिता का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में सविता और उसकी बहन कविता की भी भूमिका हो सकती है और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई है.
पारा थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में सभी आरोपों और तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है. पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अन्य आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story