भारत

कैंची से ताबड़तोड़ वार कर लूडो खेल रहे दोस्त की हत्या, ऐसे हुई खूनी वारदात

jantaserishta.com
4 Oct 2026 11:41 AM IST
कैंची से ताबड़तोड़ वार कर लूडो खेल रहे दोस्त की हत्या, ऐसे हुई खूनी वारदात
x
फैली सनसनी.
लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक मामूली कहासुनी ने खूनी वारदात का रूप ले लिया। पूरनिया पुल के नीचे दो साथियों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की कैंची मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को यातायात नियंत्रण कक्ष से सूचना प्राप्त हुई कि पूरनिया पुल के नीचे दो व्यक्तियों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही थाना अलीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि मृतक की पहचान राहुल अवस्थी के रूप में हुई है, जो ग्राम गैरोली, जनपद सीतापुर का निवासी है और लखनऊ में डाला (छोटा मालवाहक) चलाने का काम करता था। उसका अपने साथी प्रदीप निवासी नौबस्ता, थाना मड़ियांव के साथ किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में गाली-गलौज और हाथापाई होने लगी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी प्रदीप ने पास की एक दुकान से कैंची उठा ली और राहुल अवस्थी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल राहुल को तत्काल पास के वाघा अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे वहां से केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर मौके पर अपर पुलिस आयुक्त उत्तरी, सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज और प्रभारी निरीक्षक अलीगंज फोर्स के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एडीसीपी उत्तरी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story