भारत
सेंट्रल जेल में खूनी वारदात, विचाराधीन कैदी की गर्दन पर हमले के बाद मौत
jantaserishta.com
21 Sept 2026 5:59 PM IST

x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर-10 के अंदर एक कैदी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रदीप उर्फ मोहिंदर के रूप में हुई है. वह न्यायिक हिरासत में जेल की बैरक नंबर-203 में बंद था. आरोप है कि जेल के ही दो साथी कैदियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया. गर्दन पर गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, घटना 21 सितंबर की है. बीएसए अस्पताल से समयपुर बादली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहिणी की सेंट्रल जेल नंबर-10 से एक कैदी को चाकू या धारदार हथियार से लगी चोट के बाद अस्पताल लाया गया है. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे 'ब्रॉट डेड' घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान प्रदीप उर्फ मोहिंदर पुत्र तुलसी राम के रूप में हुई. उसकी उम्र 31 साल थी और वह सेंट्रल जेल नंबर-10 की बैरक नंबर-203 में न्यायिक हिरासत में बंद था. सूत्रों के मुताबिक, साथी कैदियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रदीप अपनी बैरक की तरफ लौट रहा था. इसी दौरान जेल में बंद दो अन्य कैदियों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया. हमले में प्रदीप की गर्दन पर गंभीर चोट लगी. इसके बाद उसे इलाज के लिए बीएसए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और समयपुर बादली थाने के एसएचओ सेंट्रल जेल नंबर-10 और बीएसए अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने मृतक की एमएलसी हासिल करने के साथ जेल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली है.
समयपुर बादली थाने में हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस दोनों हमलावर कैदियों की भूमिका और हत्या के पीछे की वजह की जांच कर रही है. इसके साथ ही यह भी जांच का विषय है कि वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार आरोपियों के पास कैसे पहुंचा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





