भारत
अवैध संबंधों के शक में खेला खूनी खेल, लव मैरिज के बाद पत्नी की हत्या से कांप उठा इलाका
jantaserishta.com
8 March 2024 2:33 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ कई वार करके लहूलुहान कर दिया।
बिघनू: कानपुर के बिधनू में सेन पश्चिम पारा कोरियां चौकी क्षेत्र के ईट भट्टे में काम करने वाले मजदूर ने मंगलवार रात पत्नी को अवैध संबंधों के शक में डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। महिला के बेहोश होने पर आरोपित पति भागने लगा तो आसपास मजदूरों ने उसे पकड़ कर घायल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। भट्ठा मुनीम की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति व उसके बहनोई को हिरासत में लिया है।
मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर दिलीप आठ माह पहले पड़ोस की रत्ना उर्फ राजकुमारी (22) से प्रेम विवाह किया था। बीते नवंबर माह में वह पत्नी रत्ना संग कोरियां स्थित सूर्या ईट भट्टे में मजदूरी करने आया था। दोनों ईट भट्टे में बनी झोपड़ी में रहते थे। बीते मंगलवार को दिलीप ने रत्ना पर किसी दूसरे युवक से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज की। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान दिलीप ने झोपड़ी में रखे डंडे से रत्ना के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार करके लहूलुहान कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
रत्ना को मरा समझकर दिलीप मौके से भागने लगा। जिसपर आसपास मजदूर परिवारों व मुनीम मनोज ने उसे पकड़कर पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पड़ोसी मजदूरों ने रत्ना को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। रत्ना की मौत के बाद पुलिस ने दिलीप और उसके बहनोई सुरेश को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आठ महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी और दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। मामले में पूछताछ जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Tagsकानपुरकानपुर न्यूज़कानपुर पुलिसलव मैरिजहत्याअवैध संबंधKanpurKanpur NewsKanpur PoliceLove MarriageMurderIllegal Relationship
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





