भारत

कलयुगी बेटे का खूनी खेल, इस बात पर फावड़े से पिता को काटा

jantaserishta.com
16 Aug 2025 5:32 PM IST
कलयुगी बेटे का खूनी खेल, इस बात पर फावड़े से पिता को काटा
x
फैली सनसनी.
गोरखपुर: गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक बेटे ने बंटवारे के विवाद में अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया. घटना रजही रामसरिया गांव की है, जहां 65 साल के भागवत मिश्रा और उनके बेटे राधेश्याम के बीच घर के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर बेटे ने फावड़े से पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया.
हमले के बाद भागवत मिश्रा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. परिवार के अन्य सदस्य उन्हें तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही एम्स थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया.
पुलिस ने आरोपी बेटे राधेश्याम को मौके से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र में लंबे समय से विवाद चल रहा था. शुक्रवार की रात यह विवाद हिंसक रूप ले लिया और राधेश्याम ने अपने पिता पर घातक हमला कर दिया.
मृतक भागवत मिश्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है.
पड़ोसियों का कहना है कि मिश्रा परिवार में लंबे समय से बंटवारे को लेकर तनाव बना हुआ था लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि विवाद इस कदर हिंसक हो जाएगा कि बेटा अपने ही पिता की जान ले लेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story