
x
खून खराबा का वीडियो सामने आया.
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के व्यस्त पैठणगेट इलाके में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. यहां मामूली विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि एक युवक की जान चली गई. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 33 साल के इमरान अकबर कुरैशी के रूप में हुई है. घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है. इमरान रोज की तरह अंडा भुर्जी की गाड़ी पर खाना खाने आया था. उसने अपनी मोटरसाइकिल एक मोबाइल दुकान- एम.आर. मोबाइल्स के सामने खड़ी की थी. दुकान के मालिक परवेज शेख ने बाइक हटाने को कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि परवेज ने गुस्से में दुकान से चाकू उठाया और सीधे इमरान की गर्दन पर वार कर दिया.
इमरान जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई. यह पूरी वारदात भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जहां कई ग्राहक मोबाइल खरीदने आए हुए थे. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार,'हमने पहले तो झगड़ा समझा, लेकिन अचानक परवेज ने चाकू निकाला और वार कर दिया. सबकुछ कुछ ही सेकंड में हो गया.'
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि उस समय दुकान के सामने महिलाएं खरीदारी कर रही थीं, जो अचानक खूनखराबा देखकर भयभीत होकर पीछे हट गईं. कुछ लोगों ने इमरान को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
घटना की जानकारी मिलते ही क्रांति चौक पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. मुख्य आरोपी परवेज शेख और उसके एक साथी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.
इस घटना के बाद पैठणगेट इलाके में तनाव और डर का माहौल है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी वारदात न दोहराई जाए. पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है. वहीं, इमरान की मौत से उसका परिवार और पूरा इलाका सदमे में है -जहां कल तक रौनक थी, अब सन्नाटा छा गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





