भारत

गहनों के बंटवारे में खूनी खेल: बेटे और दोस्त ने रची थी पूरी साजिश

SHIDDHANT
4 Jun 2026 12:23 AM IST
गहनों के बंटवारे में खूनी खेल: बेटे और दोस्त ने रची थी पूरी साजिश
x
दोस्त ने बेटे को मार डाला
Prayagraj प्रयागराज: करोड़पति परिवार के चार सदस्यों की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। जांच में पता चला कि मां, पिता और बहन की हत्या बेटे अभिषेक ने अपने दोस्त सनी गुप्ता के साथ मिलकर की थी। वारदात के बाद दोनों ने घर से डेढ़ करोड़ रुपये के गहने लूटे। सनी और अभिषेक के बीच गहनों के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसी झगड़े के बाद सनी गुप्ता ने अभिषेक की हत्या कर दी। इसके बाद उसने दुकान में बाहर से ताला लगाकर गहने लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी सनी गुप्ता को हिरासत में लिया और उसके पास से लूटे हुए गहने बरामद किए गए हैं।
जांच में सामने आया कि अभिषेक के पिता ने साल 2022 में उसे प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। यह घटना अभिषेक के नाराज होने और बदला लेने के इरादे से जुड़ी हुई मानी जा रही है। सनी गुप्ता ने मीडिया से पूछताछ में बताया कि उसने अभिषेक की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे गहनों का हिस्सा नहीं मिला। उसने कहा, "हमें लगा कि जो अपने मां-बाप का नहीं हुआ, वह मेरा क्या होगा। हमने कोई अपराध नहीं किया था। उसी ने मुझे उकसाया और बुलाया। उसने अपने मां-बाप का कत्ल किया। हम दोनों सोना-चांदी लेकर नीचे आए। उसने कहा था कि मुझे भी हिस्सा देगा, लेकिन नहीं दिया। इसी वजह से मैंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और लूट और हत्या में शामिल अन्य संभावित लोगों की पहचान कर रही है।
Next Story