भारत

मामूली टक्कर के बाद खूनी खेल

jantaserishta.com
27 Jun 2025 5:59 PM IST
मामूली टक्कर के बाद खूनी खेल
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक ई-रिक्शा चालक को मामूली टक्कर को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी SUV चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 23 जून की रात की है, जब 30 वर्षीय विनय अमित विहार से अपने घर साबोली जा रहा था. गगन सिनेमा के पास यू-टर्न लेते वक्त उसकी काली SUV से हल्की सी टकरा ई-रिक्शा से हो गई. इससे गुस्साए SUV चालक ने अपनी पिस्टल निकाली और विनय पर गोली चला दी.
विनय को घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां से पुलिस को पीसीआर कॉल मिली. पुलिस ने विनय के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ नंद नगरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 3(5) (संयुक्त जिम्मेदारी) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया.
जांच के दौरान आरोपी की पहचान 46 वर्षीय समीर शर्मा के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपनी महिला साथी के बारे में भी जानकारी दी, जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने समीर के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और काली SUV भी बरामद कर ली है. अधिकारी ने बताया कि गोली चलाने के पीछे की मंशा और आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story