
x
हालत गंभीर
Gopalganj गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में खूनी संघर्ष की वारदात को अंजाम दिया गया है। दरअसल, दो महिलाओं के बीच हो रही मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा पर भतीजे ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पेट में तीन जगह चाकू लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।
घटना मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव की है। बताया जाता है कि मंगलपुर गांव में बीती रात दो महिलाओं के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद मारपीट में बदल गई। इसी दौरान बीच-बचाव करने के लिए एक व्यक्ति, जो रिश्ते में चाचा बताया जा रहा है, मौके पर पहुंचे तो भतीजे ने गुस्से में आकर अपने ही चाचा पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
इस पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि यह घटना आपसी विवाद के कारण हुई है, जिसमें भतीजे ने अपने ही चाचा पर चाकू से हमला किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। एक बार फिर यह घटना दर्शाती है कि छोटी-छोटी पारिवारिक या आपसी विवाद किस तरह गंभीर अपराध में बदल जाते हैं। जरूरत है समय रहते विवाद को सुलझाने की, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Tagsगोपालगंजमंगलपुर गांवपारिवारिक विवादचाचा पर हमलाभतीजाचाकू से हमलागंभीर चोटमोहम्मदपुर थानापुलिस गिरफ्तारीसदर अस्पतालपटना रेफरआपसी झगड़ाअपराधजांचसुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





