भारत
प्रेम का खूनी अंजाम! थप्पड़ के बदले प्रेमिका को दी मौत, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
29 Sept 2022 5:58 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
महिला रेलकर्मी की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली में 2 दिन पहले हुई महिला रेलकर्मी की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. महिला रेलकर्मी की गला दबाकर हत्या की गई थी. 32 वर्षीय महिला रेल कर्मी की हत्या उसी के प्रेमी ने की थी, लेकिन इसकी वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इस महिला रेलकर्मी का अफेयर एक युवक के साथ चल रहा था.
जब युवक ने महिला रेलकर्मी से शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया. यही नहीं ज्यादा दबाव बनाते वक्त दोनों में बहस हुई और महिला रेलकर्मी ने अपने प्रेमी को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद उसका प्रेमी उसके ऊपर इस कदर नाराज हुआ कि उसने गला दबाकर हत्या ही कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
दरअसल 2 दिन पहले 27 सितम्बर को चंदौली की मुगलसराय कोतवाली के रवि नगर कॉलोनी में किराए पर अपनी सहकर्मी दोस्त के साथ रह रही खुशबू नाम की एक महिला रेलकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इस बात की जानकारी तब हुई जब खुशबू की रूम पार्टनर अपनी ड्यूटी से वापस आई.
उसने देखा कि खुशबू जमीन पर पड़ी हुई है और उसे लगा कि वह बेहोश हो गई है. इसके बाद पड़ोसियों की मदद से खुशबू को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खुशबू के गले पर कुछ संदिग्ध निशान पाए गए थे, जिसके चलते पुलिस को अंदेशा हुआ कि कहीं इसके साथ कोई मारपीट की घटना तो नहीं हुई है.
इसके बाद दीनदयाल नगर के डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस की जांच पड़ताल में यह जानकारी सामने आई कि अपने पति की मौत के बाद मृतक आश्रित के रूप में नौकरी पाने वाली खुशबू नाम की इस महिला रेल कर्मी का अफेयर मुगलसराय के ही रहने वाले एक युवक के साथ चल रहा था.
पिछले कुछ दिनों से युवक इसका महिला रेल कर्मी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन खुशबू इस बात के लिए तैयार नहीं हो रही थी. घटना वाले दिन जब इस युवक को पता चला कि खुशबू घर में अकेली है तो वह उससे मिलने पहुंचा और एक बार फिर शादी के लिए बातचीत करने लगा. लेकिन खुशबू ने साफ-साफ इंकार कर दिया.
इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस के दौरान खुशबू ने अपने प्रेमी को थप्पड़ मार दिया. जिससे नाराज होकर उसके प्रेमी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





