भारत
संपत्ति विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, छोटे ने की बड़े भाई की हत्या
jantaserishta.com
3 May 2024 9:26 AM IST

x
पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना नंदग्राम हिलाके के हिंडन विहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो सगे भाइयों में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। कई दिनों से जारी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया है।
नंदग्राम इलाके के एसीपी ने बताया, "संज्ञान में आया है कि थाना नंदग्राम क्षेत्र के हिंडन विहार में सुंदर उर्फ गुलजार ने अपने बड़े भाई हाजी मूसा की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही तुरंत पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला की सुंदर और हाजी मूसा के बीच पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद था। घटना के बाद तुरंत हाजी मूसा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों से तहरीर मिली है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





