भारत

अलीराजपुर में खूनी संघर्ष: दिवाली की शाम 7 मर्डर से सनसनी, लड़का-लड़की के विवाद में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर...

jantaserishta.com
5 Nov 2021 7:11 AM IST
अलीराजपुर में खूनी संघर्ष: दिवाली की शाम 7 मर्डर से सनसनी, लड़का-लड़की के विवाद में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर...
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: एक तरफ जहां पूरा प्रदेश दिवाली का उत्सव हर्षोंउल्लास के साथ मना रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ एमपी के दो जिलों में अलग-अलग मामले में दिवाली की शाम 7 मर्डर से सनसनी फैल गई. दरअसल अलीराजपुर में हुए खूनी संघर्ष में 4 लोगों की हत्या हो गई. तो वहीं, होशंगाबाद जिले में पति, पत्नी और 12 साल के बेटे को मार डाला गया.

अलीराजपुर में खूनी संघर्ष
हत्या की पहली घटना अलीराजपुर जिले के चांदपुर थाने के बोकडिया गांव की है. यहां शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़का-लड़की के प्रेम संबंध के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. जिसके बाद खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोगों की हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड में परंपरागत हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. एसपी अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह बोकडिया पहुंच गए हैं.
होशंगाबाद में हुआ ट्रिपल मर्डर
दूसरी हत्या की घटना होशंगाबाद के सिवनी मालवा से है. यहां पति, पत्नी और बच्चे की बेरहमी से दिवाली के दिन हत्या कर दी गई. घटना के बाद SP गुरकरन सिंह, SDOP, TI जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए. FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. हत्या में दंपती और बच्चे के शव गला कटे मिले हैं. वहीं घर को सील कर दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story